35 लीटर कच्ची महुवा शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

35 लीटर कच्ची महुवा शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार: 27 अगस्त को जरिये मुखबीर सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मोहंदा के अशोक ध्रुव पिता छेदीलाल ध्रुव उम्र 27 वर्ष ग्राम मोहंदा स्कूल के पास अवैध कच्ची महुवा शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हम. स्टाप एवं गवाहन के घेरा बंदी कर अशोक ध्रुव को रंगे हाथ पकडे.

जिसके कब्जे से दो 20-20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकिन में लगभग 35 लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 3500 रूपये मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी अशोक ध्रुव पिता छेदीलाल ध्रुव उम्र 27 वर्ष साकिन मोहंदा के द्वारा अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर चौकी बया में अपराध क्रमांक 70/2021 धारा 34 (2) आब कारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया उक्त कार्यवाही में स उ नि. धनेश राम टांडेकर प्रधान आरक्षक द्वारिका रात्रे आरक्षक मुरलीधर साहू , सुंदरलाल जाटवर का विशेष योगदान रहा चौकी बया में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें