महासमुंद : ठेलों में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करान... - CG Sandesh

महासमुंद : ठेलों में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

महासमुंद पुलिस को 26 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला की बेमचा शराब भठ्ठी के आसपास लगे चखना ठेलों में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. घटना स्थल पर आरोपी देव ध्रुव का चखन सेंटर वर्धमान नगर बेमचा में गये जहां पर आरोपी द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर देव ध्रुव ने अपना पूरा नाम देव ध्रुव पिता गणेश ध्रुव उम्र 36 साल साकिन कुर्मीपारा राम मंदिर के पास महासमुन्द का रहने वाला बताया. आरोपी देव ध्रुव के कब्जे से एक देशी प्लेन पौवा वाली शीशी में भरी 150 ML देशी प्लेन शराब कीमती 50 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

इसी तरह पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की बेमचा शराब भठ्ठी के आसपास लगे चखना ठेलों में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. घटना स्थल पर आरोपी प्रताप सिंह सोनी का दुकान वर्धमान नगर बेमचा में गये जहां पर आरोपी द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर प्रताप सिंह सोनी ने अपना पूरा नाम प्रताप सिंह सोनी पिता गोविंद प्रसाद सोनी उम्र 59 साल साकिन कॉलेज रोड क्लबपारा महासमुन्द का रहने वाला बताया. आरोपी प्रताप सिंह सोनी के कब्जे से एक देशी प्लेन पौवा वाली शीशी में भरी 150 ML देशी प्लेन शराब कीमती 50 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें