पटेवा : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस को 26 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि मकसुदन सिंह उर्फ छोटू अपने ठेला के सामने में शराब पीने के लिये ग्राहको को पानी गिलास चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस की टीम ने ठेला में जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा आरोपी मकसुदन सिंह उर्फ छोटू पिता रामदहिन सिंह उम्र 34 साल साकिन ग्राम जोगीडीपा थाना पटेवा जिला महासमुंद को लोगों को शराब पीने की सुविधा उलब्ध कराते पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 01 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही है तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है एवं 02 नग पानी पाउच को जप्त किया गया ।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें