खल्लारी : तेज रफ्तार ट्रक ने बस को ठोकर मारने से 8-10 यात्रियों को लगी चोट, मामला दर्ज.
खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम पचेडा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को ठोकर मारने से 8-10 यात्रियों को लगी चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
दीपक नाग ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सिंधेकेला जिला बलांगीर उडिसा का रहने वाला है। वह पिछले सात सालों से जय माता दी बस का ड्रायवर है। जो 26 अगस्त 2021 को रात्रि करिब 02/00 बजे के आस पास उसकी गाडी जय माता दी बस क्रमांक OD 08 C 6139 को भवानी पट्टना से दुर्ग के लिए जा रहा था ग्राम पचेडा के पास वह अपना साईड से गाडी चला रहा था परन्तु सामने की तरफ से ट्रक क्रमांक CG 07 C 7315 के चालक द्वारा अपने वाहन ट्रक को तेज गति एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर उसके बस को बहुत जोर से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया एक्सीडेन्ट करने से 8-10 यात्रियों को चोंटे आयी है उन यात्रियों नाम पता नही जानता है । एक्सीडेन्ट करने से उसके बस के सामने तरफ बहुत ज्यादा डैमेज हो गया है। घटना के बाद मौके से ही ट्रक ड्रायवर वहां से फरार हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.