खल्लारी : शराब के नशे में शिविर में गाली गलौज कर जान से मारन... - CG Sandesh

खल्लारी : शराब के नशे में शिविर में गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम जोरातराई में शराब के नशे में शिविर में गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

देवानंद निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में विधायक प्रतिनिधी है । 26 अगस्त 2021 करीब 01/00 बजे ग्राम जोरातराई में पानी की समस्या को लेकर गांव में चिंतन शिविर बुलाया गया था। शिविर में गांव के रोशन साहू, बहुर साहू, राजकुमार निर्मलकर, ओमप्रकाश ध्रुव, लेखराज, श्रीजन साहू, विजय व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे वहीं पर अपने ही गांव के संजीव उर्फ संजु तिवारी पिता नरेन्द्र तिवारी शराब के नशे आकर शिविर में उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा और बोलने लगा मै यहां का माल गुजार हुं तुम्हे यहां आकर गांव की स्थिति के बारे जानकारी लेने का क्या अधिकार है। तो वह भी बोलने लगा मै भी गांव का निवासी हुं गांव के स्थिति के संबंध में जानकारी लेने का अधिकार है। संजु तिवारी नशे के हालत में वाद विवाद करने लगा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें