पिथौरा : पोते ने दादा को परसुल से मारकर पहुचाया चोट, मामला दर्ज.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम सिंघुपाली में पोते ने दादा को परसुल से मारकर पहुचाया चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रेमबाई बरिहा ने पुलिस को बतायी कि 27 अगस्त 2021 के सुबह करीबन 05 बजे उसके पुत्र सूरज बरिहा ने उसके ससुर फूलसिंह को अश्लील गालौच कर उसके सिर में परसुल से मार दिया जिससे घायल होकर नीचे गिर गया तब वह डायल 112 वाहन को फोन करके बुलाई 112 वाहन के द्वारा उसके ससुर को सीएचसी पिथौरा में ले जाकर भर्ती किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें