सांकरा : झोपड़ी में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस को 27 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बड़ेटेमरी जाने चौंक रोड़ किनारे झोपड़ी में एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के बताये स्थान ग्राम बड़ेटेमरी जाने चौंक रोड़ किनारे झोपड़ी के पास पहुंचकर पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ घेराबंदी किये तो एक व्यक्ति अपने झापडी में लोगों को शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रहा था पुलिस को देखकर शराब पीने वाले लोग मौके से भाग गये शराब पिलाने वाला पकडा गया जिसे गवाहों के समक्ष उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राम करण यादव पिता रामलौट यादव उम्र 48 वर्ष निवासी खुर्दभीटा थाना रूधौली जिला बस्ती (उ0प्र0) हाल देवकी यादव के घर ग्राम बड़ेटेमरी का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से 05 नग झिल्ली का खाली पैकेट जिसमें शराब की गंध आ रही थी शराब नहीं था, 08 नग खाली डिस्पोजल गिलास, 03 नग पानी पाऊच जप्त किया गया ।
आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आब. एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।