पटेवा : अलग अलग जगह से 17 लीटर महुआ शराब जप्त.
पटेवा पुलिस को 27 अगस्त 2021 को मुखबीर के सूचना पर आरोपिया सुरेखा गिलहरे पति पिताम्बर गिलहरे उम्र 22 वर्ष साकिन मानपुर थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जें से दो नग पीले रंग के पांच पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में प्रत्येक जरकीन में 05-05 लीटर देशी हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये का जप्त किया गया.
इसी तरह मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम तेलीबांधा का रामेश्वर नेताम अपने घर बाड़ी में बिक्री हेतु शराब रखा है मुखबीर के सुचना पर पुलिस की टीम रेड कार्यवाही कर आरोपी रामेश्वर नेताम पिता मंगलू नेताम उम्र 51 साल साकिन तेलीबांधा थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से एक पीले रंग की पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर भरा हुआ एवं दो लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में 02 लीटर भरा हुआ कुल 07 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1400 रूपया जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आब. एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।