खल्लारी : इस खेत में क्यो खेती कर रहे हो ये हमारा खेत है कहकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी.
थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम बी के बाहरा में इस खेत में क्यो खेती कर रहे हो ये हमारा खेत है कहकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
आनंद राम खडिया ने पुलिस को बताया कि ग्राम के व्यक्ति खेत मालिक लेखराम साहू के खेत ख.क्र. 500, 446, 479, 483 को प्रति वर्ष 3 वर्ष से रेग में लेकर खेती करता है. 2 जुलाई 2021 को गांव के चार लोग विक्रम, गुन्दन, गगन, रामनारायण(राजू) साहू लगभग 12 बजे खेत में घुसकर जिस खेत को वह 15 दिन पहले बोवाई कर चूका है उसमें फिर से धान बीच छीटने लगे और विडियो बनाने लगे.
उसके बाद वह अपना काम कर रहा था तब उसे किसी ने आवाज दिया अरे अनंद इधर आ तो वह गया तो उन्होने पूछा खेत में क्या कर रहा है तो उसने जवाब दिया नाली बना रहा हूं, तो उन्होने बोला दुबारा खेत में मत घुसना वे लोग अब धान छीट दिये है तो उसने कहा मैं पन्द्रह दिन पहले बो चुका हूं अब मेरा फसल भी निकल रहा है। और विगत 3 वर्ष से रेग में लेकर बोवाई करता हूं, तथा वो लोग उसके साथ अश्लील गाली गलौज और जाति सूचक गाली देने लगे हम लोग से दूर रहना नहीं तो ठीक नहीं होगा उसके बाद राजू डंडा दिखा कर धमकाने लगा खेत से बाहर निकल, नहीं तो खेत में घुसकर मारूंगा फिर वह वहां से जान बचाकर भागा और सीधा अपने घर चला गया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.