सरायपाली : दुकान के शटर का ताला तोड़कर  नगदी रकम चोरी, मामला ... - CG Sandesh

सरायपाली : दुकान के शटर का ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी, मामला दर्ज.

थाना सरायपाली अंतर्गत वार्ड नंबर 07 ताजनगर में दुकान के शटर के ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर नगदी रकम चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मनीष सेठ ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 07 ताजनगर झिलमिला थाना सरायपाली में रहता है । किराना दुकान का संचालन करता है. 28 अगस्त 2021 के रात 10 बजे दुकान को बंद करके घर चला गया था।

29 अगस्त 2021 को प्रात: 05:00 बजे दुकान गया तो देखा दुकान का शटर का ताला टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ला में रखा हुआ नगदी रकम 500,500 रूपये के 02 नोट, 200,200 के 05 नोट, 100,100 के 08 नोट एवं 10,10 का 20 नोट कुल 3000 रूपये नहीं था, को कोई अज्ञात चोर रात के दरम्यान को किराना दुकान के शटर के ताला को तोडकर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें