बागबाहरा : चखना दूकान में लोगो को शराब पीने पिलाने की अवैध साधन उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस को 29 अगस्त 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बागबाहरा सिलापडेरा में राकेश यादव अपने चखना दूकान में लोगो को शराब पीने पिलाने की अवैध साधन शराब, डिस्पोजल, पानी पाऊच, चखना उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कराते मिला. पुलिस की टीम ने रेड कार्यवाही किया शराब पीने वाले पुलिस को देख भाग गये आरोपी राकेश यादव लोगो को शराब पीने के साधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से 210 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 90 रूपये, 4नग डिस्पोजल गिलास, 03 नग पानी पाउच, 03 नग फल्ली पैकेट जुमला कीमती करीबन 90 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
इसी तरह मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी गनपत जगत गनपत जगत अपने चखना दूकान में लोगो को शराब पीने पिलाने की अवैध साधन शराब , डिस्पोजल , पानी पाऊच, चखना उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कराते मिला. पुलिस की टीम ने रेड कार्यवाही किया. शराब पीने वाले पुलिस को देख भाग गये आरोपी गनपत जगत लोगो को शराब पीने के साधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से 230 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 110 रू. को 05 नग डिस्पोजल गिलास, 05 नग पानी पाउच, 05 नग फल्ली पैकेट जुमला कीमती करीबन 110 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
इसी तरह आरोपी दिलेश्वर गेंडरे द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते जिसके कब्जे से 360 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 160 रुपय 04 नग डिस्पोजल गिलास, 04 नग पानी पाउच, 04.मिक्चर पैकेट जुमला कीमती करीबन 160 रूपये को जप्त किया गया.
इसी तरह आरोपी यासराम साहू द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 280 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 120 रूपये को जप्त 10 नग डिस्पोजल गिलास, 10 नग पानी पाउच, 05 नग फल्ली पैकेट जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया ।