सांकरा : लोगों को शराब पीने के लिये साधन उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस को 29 अगस्त 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि परसवानी चौक सांकरा के पास सूचना मिला कि सांकरा से बिजेपुर जाने के मार्ग पुलिया के नीचे रोहित कुमार पांडव लोगों को शराब पिने के लिये गिलाश, पानी पाऊच तथा शराब उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर रेड किया जिससे शराब पिने वाले भाग गये तथा रोहित पांडव पिता मैकू लाल उम्र 42 साल साकिन रेमडा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 से मुताबिक जप्ती पत्रक के 02 नग झिल्ली जिसमें शराब की गंध आ रही है खाली है, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है, 04 नग पानी पाऊच खाली को जप्त किया गया.
आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें