तुमगाँव : तेज रफ़्तार बाइक के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत. - CG Sandesh

तुमगाँव : तेज रफ़्तार बाइक के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत.

तुमगाँव थाना अंतर्गत NH 53 रोड खल्लारी मंदिर के पास तेज रफ़्तार बाइक के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

शम्भू खैरवार ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त 21 को उसका छोटा भाई बुधुराम खैरवार एवं गावं के ही सुदर्शन खैरवार अपने-अपने सायकल से सामान खरीदने कोडार गांव आ रहे थे कि कुछ समय बाद गांव के सुदर्शन खैरवार ने उसके घर आकर बताया कि उन लोग अपने-अपने सायकल से सामान खरीदने कोडार गांव उसके छोटे भाई बुधुराम खैरवार के साथ कोडार गांव जा रहे थे वह आगे चल रहा था एवं बुधुराम खैरवार उसके पीछे पीछे सायकल चला रहा था कि करीबन शाम 05.30 बजे वे लोग NH53 रोड खल्लारी मंदिर जाने के रास्ता के पास पहुंचे थे कि उसी समय गलत दिशा से मोटर सायकल बिना नंबर का प्लेटिना जिसमें दो व्यक्ति सवार थे का चालक अपनी मोटर सायकल को तेजी व लापरवाहीपूर्वक एव उपेक्षापूर्ण चलाते हुए आ रहा था जिसे वह देखकर झाड़ी अंदर घुस गया उसे कोई चोंट नहीं आई है एवं उसके पीछे सायकल में चल रहे बुधुराम खैरवार को मोटर सायकल बिना नंबर का प्लेटिना का चालक सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर देने से उसका सायकल क्षतिग्रस्त हो गया एवं बुधुराम खैरवार को गंभीर चोंट तथा बिना नंबर मोटर सायकल प्लेटिना के चालक एवं उसमें बैठे व्यक्ति को भी चोंटे आने से डायल 112 पुलिस वाले ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव लेकर गये है बताने पर वह शासकीय अस्पताल तुमगांव आकर देखा तो उसके छोटे भाई के दाहिने ओंठ, दाहिने पैर के जांघ में गंभीर चोंट लगने से डाक्टर साहब द्वारा मृत्यु हो जाना बताया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें