कोमाखान : अपने ही पुत्र को मारने की नियत से बीयर के बॉटल को ... - CG Sandesh

कोमाखान : अपने ही पुत्र को मारने की नियत से बीयर के बॉटल को फोड़कर बच्चे के पेट पर जानलेवा हमला.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम परकोम से दिल दहलाने वाला मामला सामने आ रहा है जहाँ एक पिता पर अपने ही पुत्र को मारने की नियत से बीयर के बॉटल को फोड़कर बच्चे के पेट पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है.

मामले की शिकायत 2 वर्ष के मासूम बच्चे की माँ ने अपने ही पति के ख़िलाफ पुलिस से की है. प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि 30 अस्गत 2021 को शाम 4 से 5 के बीच आरोपी आशीष दीवान पिता जगतू उम्र 23 साल पुत्र टीकेश दीवान उम्र 02 साल को खेत में ले जाकर बड़े बीयर के बॉटल को फोड़कर धारदार हिस्से से बच्चे के पेट को जानलेवा हमला कर घायल कर दिया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 307 भादवि अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें