तुमगाँव : अज्ञात वाहन के ठोकर से महिला की मौत, मामला दर्ज. - CG Sandesh

तुमगाँव : अज्ञात वाहन के ठोकर से महिला की मौत, मामला दर्ज.

थाना तुमगाँव अंतर्गत NH 53 गौठान के सामने ग्राम बिरकोनी में अज्ञात वाहन के ठोकर से महिला की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
ढेलू राम टंडन ने पुलिस को बताया कि उसकी मां केजबती टंडन पूर्व में एक्सीडेन्ट होने से दिमागी रूप से कमजोर थी जो घर से कही भी चली जाती थी जिस पर उन लोग नजर रखते थे रात्रि 30 अगस्त 2021 के करीबन 01 बजे वह उठकर देखा तो वह घर में थी दोबारा 03 बजे देखा तो नहीं थी तब आसपास पता तलाश किये जो पता नहीं चला कि सुबह 30.08.2021 को गांव में पता चला कि एक वृद्ध महिला का गोपालपुर के पास एक्सीडेन्ट से मृत्यु हो गया है.

तब वह अपनी पत्नि पुरौतीन टंडन के साथ सुबह करीबन 08.00 बजे NH 53 गौठान के सामने ग्राम गोपालपुर आकर देखा एक्सीडेन्ट से मृत महिला उसकी मां केजबती टंडन थी कोई अज्ञात वाहन का चालक अपनी वाहन को तेजगति, लापरवाही पूर्वक एवं उपेक्षापूर्ण चलाकर उसकी मां केजबती को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर भाग गया है एक्सीडेन्ट से आई चोंट के कारण उसकी मां की मौके पर मृत्यु हुई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें