पटेवा : ट्रक से 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.
पटेवा पुलिस को 30 अगस्त 2021 को वाहन ट्रक क्रमांक CG 06 GP 4252 से ग्राम झलप तरफ से ग्राम पटेवा रायपुर की ओर अवैध शराब परिवहन करने की मुखबीर सूचना पर पुलिस स्टाफ के रवाना होकर NH 53 रोड थाना पटेवा के सामनें नाकाबंदी किये जहां झलप की ओर से वाहन ट्रक क्रमांक CG 06 GP 4252 आते दिखा जिसे ईशारा कर रोका गया. ट्रक वाहन का तलाशी लिया गया ट्रक वाहन के सामने केबिन के ऊपर तिरपाल से ढका हुआ सफेद रंग के प्लास्टिक थैला अन्दर पांच पांच लीटर क्षमता वाली हरा एवं पीला रंग की प्लास्टिक डिब्बा एवं पांच पांच लीटर क्षमता वाली दो पीला रंग की प्लास्टिक डिब्बा कुल चारों डिब्बा में कुल 20 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब कीमती 4000 रूपया का शराब मिला । गवाहों के समक्ष 20 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब ट्रक क्रमांक CG 06 GP 4252 एवं वाहन का RC बुक मूल प्रति, परमिट, बीमा पत्र, चालक हेमलाल वस्त्रकार का ड्राईविंग लाईसेंस, ट्रक में लोड कोयला का बिल्टी कागजात जप्त किया गया ।
ट्रक चालक हेमलाल वस्त्रकार को शराब रखने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया जो अपने ट्रक वाहन में शराब रखने परिवहन करने से इंकार कर रंजिश वश अमन वस्त्रकार के ऊपर शंका जाहिर किये । अमन वस्त्रकार का पता तलाश कर पूछताछ मेमोरेण्डम लिया गया जो ग्राम पचरी के साहिल सतनामी से 15 लीटर महुआ शराब मंगा कर उक्त शराब में 05 लीटर पानी मिलाकर 20 लीटर कुल 04 डिब्बा में साहिल सतनामी के साथ रंजिश वश झुठे मामलें में फंसाने हेतु ट्रक वाहन क्रमांक CG 06 GP 4252 के केबिन ऊपर रखकर तिरपाल में छुपाना एवं पुलिस को सूचना देना बताया । आरोपी अमन वस्त्रकार अपने साथी साहिल सतनामी के साथ षडयंत्र पूर्वक झूठे मामलें में फंसाने हेतु ट्रक क्रमांक CG 06 GP 4252 के केबिन में छुपाकर रखना अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, 120(B) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।