news-details

भाजयुमो मंडल लोरमी एवं देवरहट की संयुक्त प्रथम कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

लोरमी: लोरमी भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल लोरमी एवं देवरहट की संयुक्त प्रथम कार्यसमिति बैठक सरस्वती शिशु मंदिर लोरमी में संपन्न हुई।इस अवसर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष तरुण खांडेकर के प्रथम लोरमी आगमन पर उनका आतिशी स्वागत करते हुए मोटर साइकिल रैली के रूप में बैठक स्थल तक लाया गया।बैठक में पंजीयन पश्चात अथितियों द्वारा पंडित दीनदयाल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम भारत माता के तैलचित्र में पूजा अर्चना, माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

लक्ष्य को पाने की चिंगारी रखो सीने में ,संघर्ष से मत डरो , तभी मजा है जीने में

उक्त बातें लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक एवम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तोखन साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने आगे कहा कि युवा मोर्चा ही पार्टी की ऐसी फैक्ट्री है जहाँ नेताओ का निर्माण होता है।

बैठक को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तरुण खांडेकर ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी हैं,हमारा काम है कि हम पार्टी को उच्च शिखर पे ले जाये और नए कार्यकर्ता का निर्माण करना ही हमारा ध्येय है।हमारे युवा कार्यकर्ता भरपूर ऊर्जा और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए पार्टी को आगे ले जाये।

बैठक को मुंगेली भाजपा के जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा कोमल गिरी गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव धनेश साहू मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा महाजन जयसवाल दिनेश साहू रवि शर्मा विनय साहू लक्ष्मी सेवक पाठक राकेश दुबे विश्वास दुबे मिथिलेश केसरवानी अनुराग सिंह ठाकुर अभिषेक पाठक ने भी संबोधित किया बैठक में संचालन संदीप सोनी उत्तम साहू चंद्रमणि साहू ललित राजपूत ने किया और आभार प्रदर्शन बृजकिशोर त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं गमछा भेंट कर सम्मान किया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें