कोमाखान : सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते 01 व्यक्ति पर कार्यवाह... - CG Sandesh

कोमाखान : सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते 01 व्यक्ति पर कार्यवाही.

कोमाखान पुलिस को 31 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नर्रा पानी टंकी के आगे अब्दुल रहमान अपने किराना दुकान में अवैध रूप से अंको के ऊपर रूपये पैसे का हार जीत दांव लगवाकर लोगो से सट्टा पट्टी नामक जुआ लिख रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड़ किया, जहां किराना दुकान के संचालक अपने किराना दुकान में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते मिला. संदेही का नाम पता पूछने पर अपना नाम अब्दुल रहमान पिता मजीद भाई उम्र 18 वर्ष 07 माह निवासी वार्ड नंबर 15 खरियार रोड़ थाना जोंक जिला नुवापाडा (उड़ीसा) का निवासी होना बताया. जिसके कब्जे से नगदी रकम 13700 रू 01 नग मोबाईल किमती 9000 रू.. एवं 01 नग सट्टा पट्टी एवं 01 नग डॉट पेन जुमला 22700 रू. को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें