तुमगाँव : घर के दो कमरे का ताला तोड़कर 34,000 रूपये की चोरी, ... - CG Sandesh

तुमगाँव : घर के दो कमरे का ताला तोड़कर 34,000 रूपये की चोरी, मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम पीढी में घर के दो कमरे का ताला तोड़कर 34,000 रूपये की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

धनीराम निषाद ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त 2021 के सुबह 07.00 बजे अपनी पत्नि सोहागा निषाद के साथ मकान कमरों के दरवाजा एवं बाहर के दरवाजे में ताला लगाकर खेत काम करने गया था कि करीबन 10.00 बजे खेत से काम कर वापस आया तो बाहर का ताला लगा हुआ था जिसे खोलकर अंदर गये तो देखे कि घर के दो कमरे का ताला टूटा हुआ था दोनों कमरे के अंदर रखे आलमारी का सामान बिखरा पडा था एवं संदूक पेटी घर के बाडी में खुला मिला। आलमारी के अंदर रखे नगदी 3000 रूपये एवं संदूक पेटी में रखे चांदी का 4 नग करधन कीमती 17,000 रूपये, चांदी का 04 जोडी पायल कीमती 10,000 रूपये, चांदी का लक्ष्मी की मूर्ति किमती 500 रूपये, चांदी का बाजूबंद किमती 1500 रूपये, चांदी का 10 जोडी बिछिया किमती 2000 रूपये जुमला किमती 34,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 454-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें