खल्लारी : तेज रफ़्तार ट्रक ने रोड किनारे खड़े ट्रक को पीछे से ... - CG Sandesh

खल्लारी : तेज रफ़्तार ट्रक ने रोड किनारे खड़े ट्रक को पीछे से ठोकर मारने पर ट्रक चालक की मौत.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम पचेडा तेज रफ़्तार ट्रक ने रोड किनारे खड़े ट्रक को पीछे से ठोकर मारने पर ट्रक चालक की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त 2021 को 02/30 बजे रात्रि NH 353 ग्राम पचेडा पहुंचे थे कि ड्रायवर द्वारा अपनी ट्रक क्रमांक CG 04 MZ 7056 को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड किनारे खडे ट्रक CG 06 GN 6335 को पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आरोपी ड्रायवर अवधेश पटेल अपनी ट्रक में फंस गया जिसे स्थानीय लोग, पुलिस स्टाफ, क्रेन की मदद से निकाल कर ईलाज हेतु 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत घोषित कर दिया । आरोपी ट्रक क्रमांक CG 04 MZ 7056 के चालक अवधेश पटेल का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304 A भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध सदर धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें