सायकिल रैली से हुआ राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ - CG Sandesh

सायकिल रैली से हुआ राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

बलौदाबाजार,01सितम्बर 2021/महीने भर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह आज से शुरू हो गया। लोगों में पोषण के प्रति जनजागरूकता के लिए जिले में इस दौरान विविध कार्यक्रम होंगे। संयुक्त जिला कार्यालयय परिसर से आज सायकिल रैली निकालकर नगर में पोषण के प्रति लोगों में जागरूकता का प्रसार किया गया। पोषण माह में जिला स्तर से ग्राम पंचायत स्तर तक हर हप्ते अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
       
कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कहा कि जनजागरूकता से ही कुपोषण मुक्ति के प्रयास सफल होंगे। अधिक से अधिक लोगों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग इस अभियान में जरूरी है। कोरोना काल ने हमें स्वस्थ शरीर और प्रतिरोधक क्षमता का महत्व सिखा दिया है। राष्ट्रीय पोषण माह के आयोजन के संबंध में कलेक्टर द्वारा दैनिक कैलेंडर अनुसार गतिविधि आयोजित कर जनआंदोलन डैशबोर्ड पोर्टल में संबंधित विभागों से फोटोग्राफ एवं जानकारी प्राप्त कर उसकी एंट्री महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा करने का निर्देश दिया गया।
कुपोषण एवं एनीमिया में उल्लेखनीय कमी लाने तथा सुपोषित भारत की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु अन्य गतिविधियों के अलावा जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है।   कलेक्टर ने संबंधित वन, उद्यानिकी, आयुष, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, कृषि, स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन, आदिमजाति कल्याण, श्रम तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभागों को भी राष्ट्रीय पोषण माह की सफल बनाने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया।

author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें