महासमुन्द : कंपनी को कच्चा माल देने की बात को लेकर 150000 रू... - CG Sandesh

महासमुन्द : कंपनी को कच्चा माल देने की बात को लेकर 150000 रूपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत बिरकोनी में कंपनी को कच्चा माल देने की बात को लेकर 150000 रूपये की धोखाधड़ी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्रमोद चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह जे पी इण्डस्ट्रीज औध्योगिक क्षेत्र बिरकोनी का प्रोपाईटर है. उसे अपने कंपनी के लिये PP WOVEN FABRIC ROLL की आवश्यकता होने से श्री कृष्णा एक्सपोर्ट कंपनी जयपुर पता 07 प्लाट नं0 126 VKI एरिया जयपुर के प्रोपाईटर से उसके मोबाइल से बात किया, उसने अपना जीएसटी नं0 तथा फर्म का खाता नम्बर SHRI KIRSHNA EXPORT, IDFC FIRST BANK JAIPUR, A/C NUMBER देकर उसे अपने उक्त जीएसटी नम्बर एवं खाता नम्बर को रेगुलर होने का पूर्ण विश्वास दिलाया, कि वह श्री कृष्णा एक्सपोर्ट कंपनी जयपुर का प्रोपाईटर है, उसने उसका विश्वास कर 28 जून 21 के 02.40 बजे अपने स्टेट बैंक के खाता के खाते से 150000/- रूपये (एक लाख पचास हजार रूपये) RTGS के माध्यम से श्री कृष्णा एक्सपोर्ट कंपनी जयपुर के प्रोपाईटर श्री कुंदन लाल जयपुर को PP WOVEN FABRIC ROLL भेज दिया गया है, जो उपरोक्त कंपनी के प्रोपाईटर द्वारा आज तक न तो कच्चा माल भेजा है और ना ही उसके पैसे वापस किये है वह जान बुझ कर बैइमानी से उसे विश्वास दिलाया, कि वह कच्चा माल भेज देगा और उसका ऐसा इरादा ही नही था फिर भी उसे माल भेजने का आश्वासन यह जानते हुये कि उसकी जीएसटी नम्बर एवं कंपनी दोनो निष्प्रयोज्य हो चुका है। छल पूर्वक धोखाधडी कर उसे 150000/- रूपये का आर्थिक हानि पहुचाया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें