पिथौरा : घर के परछी में लोगों को शराब पीने हेतु सामान उपलब्ध... - CG Sandesh

पिथौरा : घर के परछी में लोगों को शराब पीने हेतु सामान उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

पिथौरा पुलिस को 01 सितम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गोपालपुर में एक व्यक्ति अपने घर के परछी में चखना रखकर लोगों को शराब पीने हेतु सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मौका में पहुंचकर घेराबंदी कर पकडा गया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी लंबोदर सिदार उर्फ छोटू पिता धोवाराम सिदार उम्र 27 साल साकिन गोपालपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक नग 180 एमएल वाली शीशी में देशी प्लेन शराब करीब90एमएल भरी हुई कीमती 40 रूपये एवं एक नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

पिथौरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम अर्जुनी में श्रीमती रमैया ध्रुव नामक महिला अपने घर के आंगन में लोगों को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिली. जिसके कब्जे से 100 एम एल महुवा शराब कीमती 20 रू. 02 नग डीस्पोजल को जप्त किया गया.

दोनों आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें