पिथौरा : तेज रफ्तार कार ने मोटर सायकल को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
थाना पिथौरा अंतर्गत सिंघुपाली के पास तेज रफ्तार कार ने मोटर सायकल को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अनिल कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि 01 सितम्बर 2021 को उसके साथ महेन्द्रा शोरूम में काम करने वाला साथी भोजलाल सिन्हा मोटर सायकल से अपने निजी काम से ग्राम सिंघुपाली गया था करीब 09.45 बजे पिथौरा आ रहा था कि सिंघुपाली के पास एनएच 53 में झलप की ओर से आ रही कार क्रमांक CG 12 AE 7633 का चालक कार को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर भोजलाल सिन्हा के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल क्षतिग्रस्त होकर भोजलाल सिन्हा के सिर, हाथ पैर में चोंटे आई है जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर आये थे डक्टर साहब द्वारा प्राथमिक उपचार बाद रेफर करने से ईलाज हेतु रायपुर रिफ़र किया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.