सांकरा : अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक चालक की मौत, मामला दर्ज... - CG Sandesh

सांकरा : अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक चालक की मौत, मामला दर्ज.

थाना सांकरा अंतर्गत टेमरी के पास विपरित दिशा से अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक चालक की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पदमन सिदार पिता धरमु सिदार उम्र 26 साल साकिन कलमीदादर चौकी भंवरपुर थाना बसना की जांच किया गवाहों का कथन से मृतक पदमन सिदार करीब दो-तीन वर्ष से सांकरा में बिजली विभाग के ठेकेदार के साथ काम कर रहा था कि 01 अगस्त 2021 को मृतक पदमन सिदार अपने मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GN 0828 में सांकरा झग्रेनडीह मार्ग से अपने गांव कलमीदादर जा रहा था कि ग्राम टेमरी के पास विपरित दिशा से अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक पदमन सिदार के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पदमन सिदार के सिर एवं अन्य जगहों पर चोट आने के कारण डायल 112 को सूचना मिलने पर ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा ले गये जहां ईलाज के दौरान डक्टर द्वारा पदमन सिदार को मौत होना बताया। जिस पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304 ए भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें