सांकरा : शराब पीकर गाली गलोच करने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.
थाना सांकरा अंतर्गत शंकरपुर में शराब पीकर गाली गलोच करने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जिसपर काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.
टिकेश्वरी साहू ने पुलिस को बतायी कि 01 सितम्बर 2021 को उसका बेटा पपून साहू चिल्ला रहा था बचाओ बचाओ तब आवाज सुनकर वह तथा उसका पति अजाम्बर साहू दौड़ कर गये तो देखे की सत्यवादी, दिनेश, विमल, सरोज गंदी गंदी मां बहन की गाली देकर हाथ में डंण्डा लेकर जान से मारने की धमकी देकर एक राय होकर लाठी ड़ण्डा से मारपीट कर रहे थे तब उसके पति अजाम्बर और वह बिच बचाव करने गये तो उसे भी चारों मिलकर हाथ एवं डंण्डा से उसके पति अजाम्बर के सिर में तथा उसके कमर में एवं उसके लड़के के सिर एवं बांह में डंण्डा से मारपीट किये जिससे उसके पति के सिर से एवं उसके लड़का पपून के सिर से खुन बह रहा था. मामले की शिकायत पर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294,323,34,324,506 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
इसी तरह शुबलया मांझी के अनुसार 01 सितम्बर 2021 के रात्रि 08 बजे के करीब अपने देवर सत्यवादी मांझी के घर से खाना खा कर अपने घर जा रही थी की गांव के गली में पपुन साहू शराब पीकर गाली गुप्तार बक रहा था तब वह अपने पती सरोज मांझी एवं विमल मांझी को अवाज दी तो वो लोग आये तथा बोले की क्यों गाली गुप्तार बक रहे हो इसी बात पर पपुन के पिता अजाम्बर साहू एवं टिकेश्वरी साहू एवं पपुन साहू एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये जिसे उसका देवर सत्यवादी मांझी एवं प्रकाश कलेत आकर बीच बचाव किये. मामले की शिकायत पर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294,323,34,506 अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.