तेन्दुकोना : लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाहीं.

तेन्दुकोना पुलिस को 01 सितम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम हनुमानडीह में एक व्यक्ति लोगों को अपने घर के सामने में बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस की टीम रेड कार्यवाही किया। शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये एम कुमार मिरी पिता प्यारे लाल मिरी उम्र 28 वर्ष साकिन हनुमानडीह थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद (छ.ग.) के द्वारा लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते हुये मिला मौके पर एक देशी प्लेन शराब 180ml वाली शीशी में 90ml देशी शराब भरी हुई कीमती 50 रूपये एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें