हाईटेंशन विद्युत तार बिछाकर जंगली सूअर का शिकार. - CG Sandesh

हाईटेंशन विद्युत तार बिछाकर जंगली सूअर का शिकार.

महासमुंद जिले के वन परीक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत लारीपुर वन क्षेत्र में एक बार फिर हाईटेंशन विद्युत तार बिछाकर जंगली सूअर का शिकार करने का मामला सामने आया है. वही वन्य प्राणियों के लगातार शिकार के मामले वन परीक्षेत्र पिथौरा में बढ़ते जा रहे हैं.

पूरा मामला वन परीक्षेत्र पिथौरा के लारीपुर वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 290 का है जहां पर ग्राम लारीपुर निवासी हेमराज पिता संतराम बरीहा अपने अन्य सहयोगी के द्वारा धान के खेतों में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए हाईटेंशन विद्युत तार फैलाया गया था, जिसके चपेट में आने से जंगली सूअर की मौत हो गई.

वही वन परीक्षेत्र पिथौरा के जंगलों में लगातार हो रहे वन्य प्राणियों के शिकार से वन विभाग के कार्य प्राणियों पर सवालिया निशान है वन मंडल महासमुंद वन्य प्राणियों की शिकार के लिए अतिसंवेदनशील वन मंडल माना जाता है. वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत ग्राम बुंदेली के वन क्षेत्र में हुए इस अवैध शिकार से वन विभाग के बड़े आला अधिकारी की निष्क्रियता एवं वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे वन्य प्राणी सुरक्षा पर शिकारियों का सेंध लगाना साफ साफ नजर आ रहा है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें