महासमुन्द : 22 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार.
महासमुन्द पुलिस को 02 सितम्बर 21 को मुखबीर से सूचना मिला की एक मेहरून कलर का होण्डा मोबिलो वाहन कार क्रमांक OD03G2424 में खरियार रोड ओडिशा की ओर से रायपुर की ओर अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा परिवहन कर रहे है. जिसपर पुलिस की टीम NH 353 मेन रोड महासमुन्द की ओर घेराबंदी कार्यवाही हेतु रवाना हुआ। नाकाबंदी के कुछ देर पश्चात खरियार रोड की ओर से मुखबीर के बताये अनुसार एक मेहरूम कलर की होण्डा मोबिलो कार क्रमांक OD 03G2424 आ रहा था जो पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर रोका गया जिससे उसका नाम पता पूछने पर गोल मोल जवाब देते हुये घबराने लगा जिससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर नाम ड्रायवर सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम हिमांशू साहू पिता क्षेत्रवासी साहू उम्र 24 साल एवं उसके बाजू सीट पर बैठा बिरेन्द्र मांझी पिता गुरूवारू मांझी उम्र 38 साल एवं पीछे सीट पर बैठा व्यक्ति जितेन्द्र भोई पिता साईबो भोई उम्र 30 साल सभी निवासी कुईकेडा थाना साईनकला जिला बलांगीर ओडिशा का रहने वाले बताये. आरोपीयों हिमांशू साहू, बिरेन्द्र मांझी, जितेन्द्र भोई के कब्जे से बरामद कुल मादक पदार्थ जैसे गांजा 22 किग्रा0 कीमती 220000/रूपये,वाहन क्र0 OD 03G2424 कीमती 500000/ पांच लाख रूपये, एक नग जियो कंपनी का कीपेड मोबाईल फोन कीमती 500/रूपये नगदी रकम 1140/ रूपये कुल जुमला कीमती 721640/रूपये को जप्त कर सीलबंद किया गया.
आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 20(B) NDPS Act का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।