पिथौरा : ठाकुरदियाखुर्द से 07 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : ठाकुरदियाखुर्द से 07 लीटर महुआ शराब जप्त.

पिथौरा पुलिस को 02 सितम्बर 2021 को आरोपी लकेश्वर सिन्हा पिता उदेराम सिन्हा उम्र 28 वर्ष साकिन ठाकुरदियाखुर्द थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

सांकरा : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

इसी तरह मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम शंकरपुर से बनडबरी जाने के रोड़ किनारे एक व्यक्ति लोगों अवैध शराब पिने के लिये गिलाश, पानी पाऊच तथा शराब उपलब्ध कराते मिला. मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस स्टाफ घेराबंदी कर रेड किया जिससे शराब पिने वाले भाग गये तथा कलकथीया कोसरिया पिता फिरतु कोसरिया उम्र 55 वर्ष साकिन बनडबरी थाना सांकरा जिला महासमुंद के कब्जे से 02 नग झिल्ली जिसमें शराब की गंध आ रही है खाली है, 02 नग डिस्पोजल गिलास, 04 नग पानी पाऊच जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें