मुख्यमंत्री ने कोरोना से मृत पत्रकार के परिवार को दी 5 लाख क... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री ने कोरोना से मृत पत्रकार के परिवार को दी 5 लाख की सहायता

बलौदाबाजार: संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता योजना के तहत जनसम्पर्क विभाग द्वारा पलारी के पत्रकार स्वर्गीय शाकिर खान के परिवार के लिए 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में आज शाकिर खान के पिता रज्जाक खान क उक्त राशि के चेक वितरित किये। मुख्यमंत्री ने शाकिर सहित दिवंगत सभी पत्रकारों के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बलौदाबाजार के श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार के जनसम्पर्क विभाग ने कोरोना पीड़ित पत्रकारों के इलाज और निधन पर आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें