कोमाखान : काट पत्ती नामक जुआ खेलते 03 जुआरी पकडाए.
कोमाखान थाना अंतर्गत 03 सितम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सरईपाली में कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये हुये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही किया गया । मौके पर आरोपियान (1) मोरजध्वज पटेल उम्र 32 साल साकिन अमेरा के पास से 800 रूपये एवं फड़ से 3450 रूपये (2) मोहनू धृतलहरे धृतलहरे उम्र 29 वर्ष साकिन सरईपाली के पास से 100 रूपये एवं फड़ से 340रूपये (3) ओंकार सिंह गायकवाड़ उम्र 33 साल ग्राम सरईपाली के पास से 1200 रूपये एवं फड़ से 3860 रूपये को पकड़ा गया जिसके पास एवं फड़ से कुल जुमला रकम 9750 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया.
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें