पिथौरा : 04 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ दो गिरफ्तार.  - CG Sandesh

पिथौरा : 04 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ दो गिरफ्तार.

पिथौरा पुलिस 03 सितम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक लाल काला रंग की मोटर सायकल पैशन प्रो बिना नंबर में दो व्यक्ति बागबाहरा की ओर से अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा लेकर पिथौरा की ओर आ रहे है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस की टीम थाना चौक पिथौरा पहुंचकर नाकेबंदी करते खडे थे कि करीब 16.30 बजे बागबाहरा की तरफ से एक लाल काला रंग का हीरो पैशन प्रो बिना नंबर मो.सा. में दो व्यक्ति सवार होकर आये जिन्हें रोककर पूछताछ करने पर मोटर सायकल चालक अपना नाम काशीराम भारद्वाज पिता रामलाल भारद्वाज उम्र 34 वर्ष साकिन बरेकेलखुर्द थाना पिथौरा जिला महासमुंद एवं मोटर सायकल के पीछे सफेद रंग की थैला पकडकर बैठा व्यक्ति अपना नाम कृष्ण कुमार सत्यम पिता केदारनाथ सत्यम उम्र 24 वर्ष साकिन बरेकेलखुर्द थाना पिथौरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताये.

आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से उक्त मशरूका 03 किलो 800 ग्राम जप्ती, 200 ग्राम सेम्पल कुल 04 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 40000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर मो.सा. बिना नम्बर पैशन प्रो किमती 20000 रू. में परिवहन करते मिला कुल जुमला 60000 रू. को जप्त को जप्त किया गया. आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख)29 नार.एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें