तुमगांव : अण्डा ठेला दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर श... - CG Sandesh

तुमगांव : अण्डा ठेला दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने पर कार्यवाही.

तुमगांव पुलिस को 03 सितम्बर 2021 को मुखबिर से सुचना मिला कि भोरिंग चौक तुमगांव में एक व्यक्ति अपने अण्डा ठेला दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये जगह में भोरिंग चौक तुमगांव में जाकर एक व्यक्ति को पकडे, जो अपने अण्डा ठेला दुकान में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था । शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर ईश्वर सिंह राजपूत पिता मुरली सिह राजपूत उम्र 35 साल साकिन बेमचा थाना व जिला महासमुंद को शराब पिलाते हुए मिला। जिसके कब्जे से 01 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब180 ML वाली में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 60 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को जप्त किया गया।

इसी तरह भोरिंग चौक तुमगांव में एक व्यक्ति अपने अण्डा ठेला दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते मिला. पुलिस सटाफ मुखबिर के बताये जगह में एक व्यक्ति को पकडे, जो अपने अण्डा ठेला में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था । शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर केशव यादव पिता बिहारीलाल यादव उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं 03 तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद को शराब पिलाते हुए मिला। जिसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन 180 ML वाली में करीबन 60 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 50 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को जप्त किया गया।

आरोपीयो का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें