कोमाखान : बिजली करेंट लगने से मौत, मामला दर्ज. - CG Sandesh

कोमाखान : बिजली करेंट लगने से मौत, मामला दर्ज.

थाना कोमाखान अंतर्गत द्वारतरा कला बिजली करेंट लगने से मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जुलाई 2021 को प्रतिदिन की भांति सुबह 07:00 बजे ग्राम द्वारतरा कला के ग्रामीणों के गाय बैल को चराने के लिये मृतक धनेश्वर व उसके बेटे छगन यादव जानवरों को गांव के बाहर गौठान में ईकट्ठा करके रखे थे । छगन यादव घर खाना खाने चला गया । गाय, बैल को मृतक धनेश्वर यादव देख रेख कर रहा था । छगन यादव घर से खाना खाकर आ रहा था । रास्ते में राजेश गिरी मिला जो उसे बताया कि तुम्हारे पिता जी को बिजली करेंट लगने से छटपटा रहा है कि सूचना पाकर वहां पर उपस्थित राजेश गिरी, जीवन चक्रधारी, पंचराम चक्रधारी के साथ गौठान के पास पहुंच कर देखे तो गौठान से लगा हुआ रजऊ राम भुंजिया के टीकरा में लगे धौरा पेड़ के उपर से होते हुये मनी राम पाड़े अपने बोरवेल के लिये तीन फेस तार के साथ सपोटिंग नंगी तार ले गया था जो टूट कर जमीन में गिरा था जिसके चपेट में मृतक धनेश्वर यादव फस कर जमीन में पड़ा था । जिसे तार को डण्डे से हटाकर देखने पर मृतक की मृत्यु हो गई थी । पी.एम. रिपोर्ट का अवलोकन करने पर डाक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु होना लेख किये हैं ।

उपरोक्त के संबंध में कनिष्ठ यंत्री विद्युत मंडल कोमाखान छ. स्टे. पा.डि.कं.लि. नर्रा को लिखित तहरीर भेजा गया था जिसके जवाब में छ. स्टे. पा.डि.कं.लि. नर्रा के कनिष्ठ यंत्री ने रिपोर्ट दिया कि द्वारतरा कला निवासी मनीराम चक्रधारी द्वारा 2 एच. पी. कृषि पंप चलाने के लिये 63 के.व्ही. ट्रांसफार्मर से 6 SQMM का तीन फेस सर्विस वायर व सपोटिंग जी.आई. तार लकड़ी के खंभे व पेड़ के टहनियों से लपेटते हुये खीचा गया था गौठान के पास स्थित धौरा पेड़ से होते हुये गया था । धौरा पेड़ के पास उक्त सर्विस वायर छिल गया था तथा जी.आई. तार टूट कर सर्विस वायर के छिले हुये हिस्से से सम्पर्क होकर लटकते हुये जमीन पर गिरा था । छिले हुये वायर से सम्पर्क होने के कारण जी.आई. तार में विद्युत करेंट प्रवाहित हो रहा था मृतक धनेश्वर यादव गौठान के पास मवेशी को इकट्टा करने के दौरान धौरा पेड़ के पास से गुजरा और गिरे हुये जी.आई. तार के सम्पर्क में आ गया जिसे धनेश्वर यादव को करेंट लगा । मनीराम चक्रधारी पिता निमंकर चक्रधारी उम्र 30 साल ग्राम द्वारतरा कला के द्वारा उक्त अवैध कनेक्शन लिया गया था एवं बिजली तार को सही देख रेख नही कर लापरवाही पूर्वक उपेक्षापूर्ण कार्य करने से उक्त जी.आई. तार में करेंट प्रवाहित हो रहा था जिसके सम्पर्क में आने से धनेश्वर यादव का मृत्यु होना पाया गया । जांच पर आरोपी मनीराम चक्रधारी पिता निमंकर चक्रधारी उम्र 30 साल ग्राम द्वारतरा कला चौकी टूहलू थाना कोमाखान जिला महासुमंद के विरूद्ध अपराध धारा 304 (A) भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें