तेन्दूकोना : पुरानी रंजिश को लेकर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट, मामला दर्ज.
तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम शिकारीपाली में पुरानी रंजिश को लेकर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
विश्राम बघेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सोनासिल्ली हायर सेकण्डरी स्कूल का प्राचार्य है. 03 सितम्बर 2021 के रात्रि करीब 09:30 बजे शिकारीपाली बस्ती लीला भवन मण्डली तीन भैय्या पारा चौक में गांवकारी बैठक था। जिसमें ईतवारी त्यौहार एवं गरबचरू एवं तीजा त्यौहार के संबंध में मीटिंग रखा गया था जिसमें वह तथा उसका बड़ा भाई विश्वनाथ बघेल बैठक में गये थे जिसमें पटईल पद के ईस्तिफा व पंचायती बात एवं पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम के तिलक राम साहू, योगेश साहू व लोकु साहू तीनों एक राय होकर उसे मां बहन की अश्लील गंदी-गंदी गालियां देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये व डण्डा से योगेश साहू उसे सिर पर मारपीट किये है तथा तीनों मिलकर आज इसे जान से मार देंगे कहकर धमकी चमकी करने लगे जिससे उसके छोटे भाई विश्वनाथ बघेल बीच बचाव किये जिससे उसे भी दाया आंख के पास व दाया हाथ के कोहनी के पास चोट लागा है एवं तीनों के द्वारा हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट करने से उसे नाक, होठ, बायें आंख के ऊपर एवं बायें आंख के नीचे एवं सिर में चोट लगा है । उन तीनों तिलक राम साहू, योगेश साहू व लोकु साहू के द्वारा उपस्थित भीड़ आम जगह में उसे मां बहन की अश्लील गंदी-गंदी गालियां दिया जो मुझे सुनने में बहुत बुरा लगा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.