10 सितम्बर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विकासखण्ड संकुल स्रोत केंद्र बागबहरा में किया गया कार्यशाला का आयोजन
महासमुंद: राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विकास खंण्ड संकुल स्रोत केंद्र बागबहरा में 10 सितंम्बर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्य शाला आयोजित किया गया । कार्य शाला में संकुल समन्वयक उपस्थित हुये थे। इस वर्ष का थीम Creating hope through action "कार्यवाही के माध्यम से आशा पैदा करना "है। विश्व आत्म हत्या रोकथाम दिवस हर वर्ष की तरह मनाया जाता है। डॉ एन के ंं मंडपे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के निर्देशन पर कार्य शाला आयोजित किया गया।
कार्य शाला में के टंडन विकास खंण्ड स्त्रोत केंद्र समन्वयक, संकुल समन्वयक और स्टाफ लगभग 40 लोग उपस्थित हुये थे।आत्महत्या के संकेत के बारे में बताया गया। छात्र छात्राओं को परीक्षा के समय अत्याधिक तनाव में रहते है । उनके असमान्य व्यवहार को अनदेखा ना करे। मनोरोगियो के लक्षण के बारे में बताया गया। एसे घर परिवार के आस पास। दिखे तो जिला चिकित्सालय स्पर्श क्लिनिक महासमुंद शुक्रवार और शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर में भेजेंगे। समस्त स्कूलो में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाने कहा गया।कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए योग साधना, व्यायाम, मनोरंजन के साधनों का उपयोग करे, वातावरण में घुमे, रुचि गत कार्य करे, नियमित दिनचर्या को ठीक करे, नशा न करे, डिप्रेसन, एनजायटी, बीपीडी, सिजोफ्रेनीया,ओसीडी जेसे बिमारी होते है। जो सामान्य मानसिक बीमारी से गम्भीर मानसिक बीमारी का रूप ले लेते है। समय पर इलाज कराने से ठीक हो सकता है। झाड़ फूंक, झोला छाप इलाज से बचे।
" मानसिक रोग किसी को भी हो सकता है। इसके बारे में जाने, मानसिक रोग का उपचार किया जा सकता हैं। इलाज सम्भव है।।" कार्य शाला का संचालन रामगोपाल खूँटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय स्पर्श क्लिनिक महासमुंद के द्वारा किया गया।