बागबाहरा : व्यवसायिक परिसर में रखे टूल्लु पंप, सीट, बिजली फिटिंग सामान की चोरी, मामला दर्ज.
थाना बागबाहरा अंतर्गत व्यवसायिक परिसर में रखे टूल्लु पंप, सीट, बिजली फिटिंग सामान की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अंकित जिंदल ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 11 बाबू सागर चंद वार्ड बागबाहरा में रहता है. वह व्यवसाय व्यापार एवं समाज सेवा का काम करता है तथा पिथौरा चौक बागबाहरा के पास व्यवसायिक परिसर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात नव निर्मित व्यवसायिक परिसर में निर्माण में बचत सामाग्री (01) ½ HP का टूल्लु पंप, (02) 03 नग 4x12 जिंदल प्रोफाईल सीट (03) बिजली फिटिंग सामान तार व बटन साकेट के सामाग्री को सुरक्षित रखकर 06 अगस्त 2021 के शाम 06.00 बजे परिसर में ताला बंद कर अपने घर चला गया। 29 अगस्त 2021 के सुबह करीब 11.00 बजे व्यवसायिक परिसर में घुमने गया था तो देखा कि परिसर में निर्मित मकान का लोहे का ग्रील मे लगे 02 नग राड को काटकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंदर प्रवेश कर मकान में रखे (01) ½ HP का टूल्लु पंप (टेल्को कंपनी) कीमती 3000 रूपये, (02) 03 नग 4x12 जिंदल प्रोफाईल सीट कीमती 4500 रूपये, (03) बिजली फिटिंग सामान तार व बटन साकेट कीमती 5000 रूपये कुल कीमती 12500 रूपये को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.