पिथौरा : लोहे के पाईप से मारकर जान से मारने की धमकी. - CG Sandesh

पिथौरा : लोहे के पाईप से मारकर जान से मारने की धमकी.

पिथौरा थाना अंतर्गत देवार पारा गौशाला के पास लोहे के पाईप से मारकर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

ओमशंकर तारक ने पुलिस को बताया कि वह 03 सितम्बर 2021 के रात्रि करीबन 10.30 बजे देवारपारा पिथौरा अपने दोस्त राजेश कुशवाहा को उसके दुकान से लेने गया था दोस्त को साथ में मोटर सायकल में लेकर आ रहा था कि देवार पारा गौशाला के पास देवारपारा के रूपेश देवार पिता दल्लू देवार व हिमेश देवार पिता रूपेश देवार दोनों उसे अचानक से लोहे के पाईप जैसे सामान से बांये हाथ में मारा फिर मां बहन की गंदी गंदी गाली गालौच कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे मारपीट करने से उसकी बांये हाथ के हथेली एवं कंधा में चोट लगा है दर्द हो रहा है घटना को राजेश कुशवाहा, रामलाल निषाद देखे एवं बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें