सांकरा : शासकीय शराब दुकान के पास से लोगों को शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस को 04 सितम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सल्डीह शासकीय शराब दुकान के पास आम रोड किनारे एक व्यक्ति लोगों को अवैध शराब पिने के लिये गिलाश, पानी पाऊच, चखना उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड किया जिससे शराब पिने वाले भाग गये तथा वीरेन्द सोना पिता चैतू सोना उम्र 30 साल हाल मुकाम ग्राम सल्डीह थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 स्थायी निवास ग्राम गोडपाली थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा से मुताबिक जप्ती पत्रक के 02 नग देशी प्लेन की शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही है एक खाली है एवं एक शीशी में 90 एमएल शराब बचा है, 04 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है, 04 नग पानी पाऊच खाली 5. फोपट मिक्चर एक पैकेट में आधा भरा हुआ मिक्चर को जप्त किया गया.
आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।