कोमाखान : ट्रक में भरे 640 बोरी सीमेंट को किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचकर खाली गाड़ी को खड़ी कर भाग जाने पर मामला दर्ज.
कोमाखान थाना अंतर्गत सुवरमार ट्रक में भरे 640 बोरी सीमेंट को किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचकर खाली गाड़ी को खड़ी कर भाग जाने पर मामला दर्ज किया गया है.
कुशल पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि माता रोड़ कैरियर प्राईवेट लिमिटेड हीरापुर टाटीबंद रायपुर में मैंनेजर के पद पर सन 2018 से कार्यरत है । उसके द्वारा माता रोड़ प्राईवेट लिमिटेड के गाडियों का संचालन एवं देख रेख करता है । 30 अगस्त 2021 को ट्रक 14 चक्का अशोक लिलैंड कंपनी की वाहन क्रमांक CG 04 LR 6600 जो डबल बूल सिमेंट को बलौदा बाजार के NU VISTA LIMITED से गाडी का ड्रायवर कमलेश कुमार गुप्ता पिता भोला प्रसाद गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी नौगावन पोस्ट घोघरा तहसील सिहावल जिला सिधी मध्य प्रदेश का गाडी में 32 टन (640 बोरी लोड है जिसमें प्रत्येक बोरी में 6600 गाडी नंबर अंकित है) डबल बूल सिमेंट कीमती 2,24,000 रूपये भरकर केसिंगा वेयर हाऊस जिला कालाहंडी (उड़ीसा) के लिये निकला था । 31 अगस्त 2021 को शुभ फ्यूलस बागबाहरा से डीजल लेना था तब ड्रायवर ने उसे फोन करके बताया तब वह शुभ फ्यूलस से 50 लीटर डीजल गाडी में डलवा लो बताने पर ड्रायवर ने गाडी में 01 सितम्बर 2021 को डीजल डलवाया है । जिसे 02 सितम्बर 2021 को केसिंगा वेयर हाऊस जिला कालाहंडी (उड़ीसा) पहुंच जाना था परंतु नही पहुंचा तब वह ड्रायवर कमलेश कुमार गुप्ता को उसके मोबाईल से संपर्क किया तो ड्रायवर का फोन बंद बता रहा था तब उसे शक हुआ तब वह इसकी सूचना अपने कंपनी के मालिक सुब्रत डे को दिया है उसके बाद उसे पता तलाश करने भेजने पर वह पता तलाश किया है तब ट्रक क्रमांक CG 04 LR 6600 उड़ीसा के नुवापाडा के पहले इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के पास खड़ी मिली थी तब वह ट्रक को देखा ट्रक में भरा डिजल, स्टेपनी, जेक, पेनचिस, पाना और गाडी में लोड डबल बूल कंपनी का 640 बोरी सिमेंट नही था उसकी गाडी का ट्रक ड्रायवर भी नही था आस पास पता तलाश किया ट्रक ड्रायवर नही मिला उसका ट्रक ड्रायवर गाडी में लोड 640 बोरी सिमेंट, डिजल, स्टेपनी, जेक, पेनचिस, पाना को बेच दिया है । वह अपने ट्रक में लगे जी.पी.एस. से लोकेशन पता किया तब उसे पता चला कि 01 सितम्बर 2021 को शाम 4:29 मिनट से लेकर 02 सितम्बर 2021 के सुबह 07:57 मिनट तक ग्राम सुवरमार थाना कोमाखान में खड़ी थी उसके बाद उसकी गाडी 02 सितम्बर 2021 को सुबह 08:06 मिनट में उड़ीसा में प्रवेश की है और 02 सितम्बर 2021 के 08:35 मिनट पर लोकेशन इंडियन आयल पेट्रोल पम्प नुवापाडा में खड़ी मिली है । 640 बोरी सिमेंट को किसी अज्ञात ब्यक्ति को बेच कर गाडी को नुवापाडा में खड़ी कर भाग गया है जो धारा 408 भादवि. का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर किया गया ।