तेन्दुकोना : 10 लीटर देशी महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

तेन्दुकोना : 10 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.

तेन्दुकोना पुलिस को 04 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम जोगी नगर छिन्दौली निवासी रामजी निषाद अपने घर के सामने पीपल झाड़ के पास एक प्लास्टिक थैला के अंदर 02 नग जरीकेन में महुआ शराब भरकर विक्रय हेतु ग्राह की तलाश कर रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर रामजी निषाद के घर के सामने पीपल झाड़ के पास खड़े एक अज्ञात व्यक्ति को दूर से पुलिस को देखकर हाथ में एक प्लास्टिक थैला लेकर भागने लगा जिसे पुलिस स्टाफ घेराबंदी कर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम रामजी निषाद पिता स्व0 पर्वत निषाद उम्र 63 वर्ष साकिन जोगी नगर छिन्दौली चौकी बुंदेली थाना तेन्दुकोना बताया. रामजी निषाद के कब्जे से बरामद एक प्लास्टिक थैला के अंदर 02 नग 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक के पिला कलर के जरीकेन प्रत्येक जरीकेन में 05-05 लीटर हाथ भट्ठी की देशी महुआ शराब जुमला 10 लीटर कीमती 2000/- रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

तेन्दुकोना : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

तेन्दुकोना पुलिस को 04 सितम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भीखापाली इन्द्रा कालोनी में एक व्यक्ति लोगों को अपने घर के सामने में बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला है. मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस स्टाफ पहुचकर रेड कार्यवाही किया। शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये। हिरेश विश्वकर्मा पिता स्व. तेजराम विश्वकर्मा उम्र 22 साल साकिन भीखापाली थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद (छ.ग.) का होना बताया. मौके पर एक देशी प्लेन शराब 180ml वाली शीशी में 100ml देशी शराब भरी हुई कीमती 50/- रूपये एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भीखापाली में एक व्यक्ति लोगों को भीखापाली आंगनबाड़ी स्कूल सामने में बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस स्टाफ पहुचकर रेड कार्यवाही किया। शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये। प्रदीप सोनी पिता स्व. दशरथ सोनी उम्र 60 साल साकिन भीखापाली थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद (छ.ग.) के द्वारा लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते हुये मिला। मौके पर एक देशी प्लेन शराब 180ml वाली शीशी में 90ml देशी शराब भरी हुई कीमती 40/- रूपये एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें