तुमगाँव : बोर का पानी पलाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट व जान से मारने की धमकी, काउन्टर मामला दर्ज.
तुमगाँव थाना अंतर्गत नयापारा अछरीडीह में बोर का पानी पलाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट व जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गुलाब कुर्रे ने पुलिस को बताया कि उसके खेत में पानी नहीं होने से भैया कलीराम कुर्रे के बोर से अपने खेत में पाईप के माध्यम से पानी पला रहें है कि 04 सितम्बर 2021 के दोपहर में वह खेत जाकर देखा तो कल्याण कुर्रे एवं उसकी पत्नि सकुन्तला बाई उसके पाईप को बोर से निकालकर फेंक दिया था व बोर से अपने खेत में पानी ले जा रहे थे वह पाईप को पुन: बोर में लगा रहा था तो दोनो तू कौन है, पाईप को क्यों लगा रहा है, कहकर चिल्लाने लगा तब वह वापस घर आ गया शाम करीबन 05.00 बजे घर के बाहर चिल्लाने का आवाज आ रहा था बाहर निकलकर देखा तो भैया कलीराम कुर्रे के घर के सामने कल्याण कुर्रे व उसकी पत्नि सकुन्तला हमारे खेत में पानी नहीं पला है तुम लोग बिना पूछे पानी क्यों ले जा रहे हो कहकर लडाई कर रहे थे वह लड़ाई मत करो कहने पर उसे कल्याण कुर्रे व उसकी पत्नि सकुन्तला कुर्रे तू बीच में क्यों आ रहा है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर कल्याण कुर्रे उसके बांए हांथ के पहले ऊंगली को दांत से काट दिया एवं उसकी पत्नि बांए हांथ की कलाई एवं मुह को हांथ मुक्का से मारपीट करते हुए दोनो जान से मारने की धमकी दिये हैं.
जबकि कल्याण कुर्रे के अनुसार 04 सितम्बर 2021 को वह और उसके पत्नि सकुन्तला आने खेत निंदाई करने के लिये गये थे खेत में पानी कम होने से उसके बड़े भैया कलीराम कुर्रे के बोर से अपने खेत में निंदाई करते करते पानी पला रहे थे शाम करीबन 05.00 बजे खेत से घर आये तो भैया कलीराम घर के सामने उसके काका गंगाप्रसाद कुर्रे एवं उसका लड़का मोहित कुर्रे, गुलाब कुर्रे तुम लोग बोर से पानी अपने खेत क्यों ले जा रहे हो हमारे अपने खेत में ले जाउंगा कहकर पहले से भैया कलीराम से बात कर लिया था उसके खेत में पानी नहीं कहकर उसे एवं उसकी पत्नि सकुन्तला को मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर हांथ मुक्का से मारपीट किया एवं जान मारने की धमकी दिया है मारपीट से उसे गर्दन के पीछे, बांए पैर के ऐंडी के पास, दाहिने पैर के घुटना के पास एवं उसकी पत्नि को होंठ के अंदर चोंट आया है.
दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.