बागबाहरा : लोगो को अवैध शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस को 05 सितम्बर 2021 को जितेन्द्र चौहान अपने घर के सामने आम रोड किनारे बने झोपड़ी में लोगो को अवैध शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे था मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस स्टाफ घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ करने पर आरोपी अपना नाम जितेन्द्र उर्फ जितु चौहान पिता स्व गोविन्द चौहान उम्र 31 वर्ष साकिन वार्ड नं 01 भानपुर बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया. जिसके पास से एक पौवा वाली गोवा स्पेशल व्हीस्की नामक अंग्रेजी शराब के शीशी में 50 एमएल अंग्रेजी शराब भरी हुयी कीमती 40 रूपये, 01 नग डिस्पोजल की खाली गिलास एवं 01 खाली पौवा वाली शीशी जप्त किया गया ।
आरोपी का यह कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से पराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें