महासमुंद : कृषि फार्म हाउस में काट पत्ती नामक जुआ खेलते 14 लोग पकड़ाए.
महासमुंद पुलिस को 05 सितम्बर 21 के मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम परसदा नयापारा कृषि फार्म हाउस के पास आम रोड मे काफी लोग इकठ्ठा होकर तास पत्ती से जुआ का खेल खेल रहे है पुलिस स्टाफ मुखबीर की निशानदेही पर घेराबंदी कर जुआडीयानो को पकडा नाम पता पुछने पर क्रमश बृहत पटेल, मानसिंग, चन्द्रीका साहू, भुनेश्वर धीवर, शशांक जैन, लक्ष्मी कांत यदु, अनिमेष सिंह, मनीष चन्द्राकर, मनोज कुमार खरे, कमलेश सिंहा, कृष्ण कुमार साहू, रूपेश कुमार कन्नौजे, सागर साहू, अभिषेक नायक बताये जो सभी घटना स्थल पर ताश के 52 पत्ती से हार जीत काट पत्ती नामक जुआ का खेल रूपये पैसो का दांव लगाकर खेलते रंगे हाथ पकडा गया. आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1,58750 रू. एवं 10 नग मो.सा. व 11 नग मोबाईल, 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.
आरोपियों के कृत्य को धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।