बागबाहरा : शराब के नशे में गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी... - CG Sandesh

बागबाहरा : शराब के नशे में गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी.

थाना बागबाहरा अंतर्गत ग्राम मनबाय में शराब के नशे में गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कमलचंद कुर्रे ने पुलिस को बताया कि 06 सितम्बर 2021 के प्रात: 07.30 बजे के आसपास वह अपने घर के सामने गली में खड़ा था उसी समय धनीराम शराब के नशे में आया और मै शराब बनाऊ या बिक्री करू आप लोगो को क्या करना है कहते हुये मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे एवं धक्का मुक्की करने लगे तब उसकी पत्नि राम्ती बाई कुर्रे बीच बचाव करने आयी तो उसे भी गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे तब उसे छुड़ाकर उसकी पत्नि घर ले गयी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें