पिथौरा : शराब बनाने का उपकरण के साथ, 10 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : शराब बनाने का उपकरण के साथ, 10 लीटर महुआ शराब जप्त.

पिथौरा पुलिस को 05 सितम्बर 2021 को आरोपी लालसाय बरिहा उम्र 61 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर थाना पिथौरा, मनबोध साहू उम्र 45 वर्ष निवासी किशनपुर थाना पिथौरा, दुलारू पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन में करीब 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 2000 रूपये, एक बडा जरमन गंजी, एक छोटा जरमन गंजी जिसमें छेद है, एक प्लास्टिक पाईप में सफेद रंग की बडा पलीथीन बंधा जिसमें शराब एकत्रित होता है जप्त किया गया है.

आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें