news-details

सरायपाली : 52 पत्ती ताश के साथ 04 जुआरी पकडाए.

सरायपाली पुलिस को 05 सितम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छिबर्रा में सहदेव पटेल के घर के बाहर आम पेड के नीचे कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है पुलिस सटाफ मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी किया। जहां कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हारजीत का रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडे गये। जिन्हे नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. सहदेव पटेल उम्र 55 साल साकिन छिबर्रा थाना सरायपाली, 2.जनता प्रधान उम्र 45 साल साकिन भुथिया चौकी बलौदा थाना सरायपाली, 3.विजय स्वाई उम्र 55 साल साकिन कुण्डापाली बलौदा 4. मुजफ्फर खान उम्र 65 साल साकिन वार्ड नंबर 06 ईस्लाम मोहल्ला सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाले बताये। जिसके कब्जे से नगदी रकम 14000 रू. एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.

आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें