संवरा डेरा में स्वास्थ्य जांच करने पहुँची डॉक्टरों की टीम,60... - CG Sandesh

संवरा डेरा में स्वास्थ्य जांच करने पहुँची डॉक्टरों की टीम,60 से अधिक मरीज हुए लाभांवित

बलौदाबाजार: जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित संवरा डेरा ग्राम कुकुरदी भाटा में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम पहुँचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान करीब 62 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाईया उपलब्ध कराई गयी।

स्वास्थ्य शिविर के संबंध में जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि शिविर में कुल 62 लोगों को स्वास्थ्य संबधी दिक्कत के कारण जाँच की गई। स्पॉट पर ही शुगर, मलेरिया,बीपी की जांच की गई । इसके अतिरिक्त आँखों का परीक्षण भी हुआ। कोई गंभीर स्थिति सामने नहीं आई। इस पारा में लोगों का कोविड टीकाकरण को लेकर रुझान सुस्त रहा है ऐसे में शिविर के दौरान उन्हें कोविड टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर उनकी भ्रांतियों का निराकरण किया गया। शिविर में डॉ अविनाश केशरवानी,रोहित वर्मा, योगेश्वर यदु चंद्रकुमारी वर्मा तुलसी उपस्थित रहे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें