बागबाहरा : आम लोगों को शराब पीलाने का सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस को 06 सितम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि वार्ड नं0 13 फुलवारी पारा का हनुमान नायक अपने मकान के सामने चबुतरा में आम लोगों को शराब पीलाने का सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जित कर रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस स्टाफ पर शराब रेड कार्यवाही पर रवाना हुआ घटना स्थल पहुचे ही थे कि पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये आरोपी हनुमान नायक भागने के ईरादे से समान समेटते हुये पकडा गया आरोपी के कब्जे से एक काला रंग के प्लास्टिक थैला में सीलबंद देशी प्लेन शराब 180 एमएल भरी हुयी कीमती 80 रूपये, एक देशी प्लेन शराब 180 एमएल वाली जिसकी शील टुटी हुयी जिसमें करीबन 100 एमएल कीमती 50 रूपये, एक देशी प्लेन 180 एमएल की खाली बाटल, 05 नग डिस्पोजल गिलास कीमती 10 रूपये, 01 नग पानी बाटल कुल जुमला शराब 280 एमएल कीमती 140 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सरायपाली घाट जोंक नदी किनारे में आरोपी मनोज कुमार पटेल पिता चतुर सिंह पटेल उम्र 18 वर्ष 4 माह 5 दिन साकिन नर्रा थाना कोमाखान जिला महासमुंद के कब्जे से दो भुरा रंग के बोरा में 414 नग जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित शराब एक बोरा में 200 नग व दूसरे बोरा में 214 नग पाउच भरा हुआ प्रत्येक पाउच में 200-200 एमएल भरा हुआ जुमला 82800 एमएल शराब कीमती 17388 रूपये एवं बिक्री नगदी रकम 450 रूपये जुमला कीमती 17838 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।